बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को दी जाएगी आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समन्वय के लिए राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना स्थल (बनासकांठा) भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस दुखद घड़ी में हमारी सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है तथा उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ितों को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
दिल्ली में साफ हवा के लिए 22 नई तकनीकों का ट्रायल, जुलाई में रिपोर्ट