मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव! अब सिर्फ इतने जोड़े ही हो सकेंगे शामिल, साल में सिर्फ 4 दिन होगा आयोजन
भोपाल: मध्य प्रदेश में चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में अब बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने निर्देश जारी कर साफ कर दिया है कि अब ये आयोजन साल भर नहीं होंगे, बल्कि चार तय तिथियों पर ही सामूहिक विवाह-निकाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। नया आदेश 15 जून 2025 से प्रभावी होगा। इस व्यवस्था के तहत अब किसी भी विकासखंड या नगरीय निकाय स्तर पर साल भर में अलग-अलग तिथियों पर विवाह-निकाह आयोजन नहीं होंगे।
नई व्यवस्था के अनुसार
- सामूहिक विवाह/निकाह साल भर में सिर्फ 4 तय तिथियों पर ही आयोजित किए जाएंगे।
- प्रत्येक आयोजन में न्यूनतम 11 जोड़े और अधिकतम 200 जोड़े शामिल हो सकेंगे।
- न्यूनतम संख्या पूरी न होने पर आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सरकार का उद्देश्य इस योजना में पारदर्शिता, अनुशासन और प्रशासनिक सुगमता लाना है। इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा तथा योजना का लाभ लेने वाले परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू