RCB vs CSK: धोनी एक सिक्स लगाते ही करेंगे बड़ा कमाल, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी
MS Dhoni: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब देखने को मिला है जिसमें वह 10 मैच खेलने के बाद 8 में हार का सामना कर चुके हैं। CSK इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम भी है। वहीं अभी भी CSK को चार मैच मौजूदा सीजन में और खेलने हैं और इसमें उनका अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से 3 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मैच में CSK टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका भी है।
धोनी एक छक्का लगाते ही करेंगे बड़ा कमाल
एमएस धोनी का IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने RCB के खिलाफ 34 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40.64 के औसत से कुल 894 रन बनाए हैं। इसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। धोनी ने RCB के खिलाफ कुल 49 छक्के भी लगाए हैं। ऐसे में यदि वह RCB के खिलाफ होने वाले इस मैच में एक और छक्का लगा दिया तो IPL में पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। जिनके नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छक्कों का अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड होगा। अब तक IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर है जिन्होंने कुल 55 छक्के लगाए हैं, वहीं धोनी इस लिस्ट में 49 सिक्स के साथ दूसरे नंबर हैं।
RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी
- डेविड वॉर्नर - 55 छक्के.
- एमएस धोनी - 49 छक्के.
- केएल राहुल - 43 छक्के.
- आंद्रे रसेल - 38 छक्के.
- रोहित शर्मा - 38 छक्के.
बेंगलुरु में 500 रन पूरे करने से सिर्फ 11 कदम दूर धोनी
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एमएस धोनी का रिकॉर्ड IPL में काफी बेहतर है, जिसमें उन्होंने 13 मैचों में 81.50 के औसत से कुल 489 रन बनाए हैं। ऐसे में RCB के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी यदि 11 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इस मैदान पर IPL में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू