महबूबा मुफ्ती का केंद्र से आग्रह: आतंकियों पर सख्ती, निर्दोषों को राहत मिले
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य में तनावपूर्ण हालात के बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मानवीय अपील की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष कश्मीरियों को इससे परेशान न किया जाए।
महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में स्थानीय नागरिकों से मिलते हुए कहा, कि 22 अप्रैल की घटना पहलगाम के लिए एक सदमा थी। लेकिन कश्मीरियों ने पर्यटकों को बचाने में अपनी जान जोखिम में डाल दी। इससे यह साबित होता है कि इस दुख की घड़ी में कश्मीरी देश के साथ खड़े हैं। इसी के साथ महबूबा मुफ्ती ने गृह मंत्री शाह से अपील करते हुए कहा कि जो लोग इस हमले के पीछे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सैकड़ों निर्दोष कश्मीरियों को हिरासत में लेना अनुचित है। उन्होंने कहा आतंकवादियों और नागरिकों में फर्क करें। निर्दोष लोगों को निशाना बनाने से आक्रोश और कट्टरता बढ़ती है। उन्होंने ज़ोर दिया कि सुरक्षा एजेंसियों को सही खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम नागरिक भय और उत्पीड़न से मुक्त रहें।
पर्यटन को राहत देने की मांग
महबूबा मुफ्ती ने पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि घोड़ा चालकों को वित्तीय सहायता दी जाए। होटल और टैक्सी संचालकों के ऋणों पर ब्याज माफ किया जाए। पर्यटन स्थल बंद होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसे सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
वायु प्रदूषण बना बड़ा खतरा, अस्थमा के मामलों में तेजी
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 3 देशों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप