मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की आज मंत्रालय के महानदी भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार बांग्लादेश से अवैध रूप से आए विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। आज की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही इसके लिए गठित होने वाले विशेष टास्क फोर्स की कार्य दिशा और रूपरेखा पर भी निर्णय लिया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछली बैठक में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में बर्खास्त किए गए 2621 बीएड शिक्षकों को फिर से नियुक्त करने का बड़ा फैसला लिया था। इन्हें सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 'ग्रामीण बस सेवा योजना' शुरू करने को भी मंजूरी दी गई।

तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल