डेंटिस्ट से डॉक्टर बनीं अनुष्का तिवारी: हेयर ट्रांसप्लांट में दो इंजीनियरों की मौत, जांच के घेरे में योग्यता
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डेंटिस्ट लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट भी कर रही थी. डॉक्टर का नाम अनुष्का है. वो कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में अपने क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कर रही थी, लेकिन डॉक्टर अनुष्का की लापरवाही से एक नहीं बल्कि दो मौतें हो गईं. बताया जा रहा है कि, अनुष्का ने फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से बीडीएस की पढ़ाई की है. डॉक्टर के पति भी डेंटिस्ट है. डॉक्टर के पति ने कानपुर के किसी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस किया है. डॉक्टर अनुष्का के पति का नाम सौरभ है. जिन लोगों की डेंटिस्ट से हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद मौत हुई, उनके नाम मयंक और विनीत दूबे बताए गए. विनीत दूबे बिजली विभाग में इंजिनियर थे. आरोप है कि डॉक्टर अनुष्का के क्लिनिक में वीनीत ने मार्च में हेयर ट्रांसप्लांट कराया था. इसके बाद उनका चेहरा बहुत सूज गया था. इलाज के दौरान 15 मार्च को विनीत की मौत हो गई थी.
ये है दूसरा मामला
अनुष्का क्लिनिक बंद कर फरार हैं. उनका फोन भी बंद है. इस मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. दूसरा मामला मंयक की मौत का है. फर्रुखाबाद की एक महिला ने बताया कि उनके बेटे मयंक (32) ने 18 नवंबर 2024 को हेयर ट्रांसप्लांट डॉक्टर से कराया. आधी रात से ही मयंक को दर्द होने लगा. फोन पर डॉ. अनुष्का ने कभी इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा. कभी डॉक्टर ने कहा कि पट्टी ढीली कर लो.
कम पैसों में करती थी हेयर ट्रांसप्लांट
महिला ने बताया कि रात भर में उनके बेटे मयंक के चेहरे पर काफी सूजन बढ़ गई. 19 नवंबर को उसकी मौत हो गई. उन्होंने कानपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी है. वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं. साथ ही मामले की जांच भी जारी है. बता दें कि आमतौर पर हेयर ट्रांसप्लांट में डेढ़ से 2 लाख रुपये खर्च होता है. डॉ अनुष्का 50 से 80 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट काम करती थी.

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई