मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार दौरे पर हेलीकॉप्टर से रवाना, वरिष्ठ अधिकारी साथ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए सुशासन तिहार दौरे के लिए रवाना हुए। दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम भी मौजूद हैं। सुशासन तिहार के लिए यह दौरा राज्य में सुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न जिलों में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और जनभागीदारी का मूल्यांकन किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सुशासन तिहार के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ ही स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे। राज्य सरकार की यह पहल शासन व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई