जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
रायपुर : कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली हेमलता कुशवाहा जो गौरला पेंड्रा मारवाही जिले के ग्राम पंचायत अमारू की रहने वाली वह आज गांव की प्रेरणादायक महिला बन चुकी है। तनु महिला स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद हेमलता अपने जीवन की दिशा ही बदल दी। हेमलता पहले एक साधारण गृहिणी थीं, जो अपने घर की जिम्मेदारियों में ही व्यस्त रहती थीं। हुनर तो था, लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी। घर के बाड़ी में छोटी सी किचन गार्डन बनाकर सब्जियां उगाया करती थीं, लेकिन मन में एक सपना पल रहा था ‘‘क्यों न इसे ही बड़ा किया जाए?’’
समूह से जुड़ने के 6 महीने बाद उन्हें सामूदायिक निवेश निधि के तहत 50 हजार रुपए प्राप्त हुए। इस रकम से उन्होंने परंपरागत विधि से टमाटर की खेती शुरू की और पहले ही प्रयास में 10 हजार रुपए का लाभ कमाया। इससे उत्साहित होकर उन्होंने प्रथम बैंक लिंकेज से अधिक राशि ली और कुछ पैसा खुद से जोड़कर सब्जी की खेती को और बड़ा किया। हेमलता ने एक एकड़ जमीन में ड्रिप सिस्टम और मचान विधि से करीब दो लाख रुपए की लागत से टमाटर की आधुनिक खेती शुरू की। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें 50 हजार रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। विगत चार वर्षों से हेमलता जैविक विधियों से सब्जी उत्पादन कर रही हैं।
हेमलता का कहना है कि शुरुआत में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा जैसे कि मौसम की मार, सब्जियों का सड़ जाना और सही बाजार नहीं मिल पाना, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्हें कृषि सखी की मदद से फसल चक्र के बारे में जानकारी मिली और उत्पादन में सुधार हुआ। अब हेमलता हर तीन महीने में 40 से 50 हजार रुपए तक की कमाई कर रही हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और एनआरएलएम को देती हैं, जिन्होंने गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह ठोस पहल की है। गृहणी से सब्जी उद्यमी बनी हेमलता कहती हैं कि हौसले बुलंद हो तो सीमित साधनों से भरपुर लाभ कमाया जा सकता है।

NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"