सिर्फ हरियाली नहीं, सही दिशा में पौधे देंगे सुख, समृद्धि और शांति का अनमोल तोहफा, जानें वास्तु के चमत्कारी उपाय
हमारे घर का वातावरण, ऊर्जा और सुख-शांति काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि हम किस चीज को कहां स्थान देते हैं. इसी में पौधों की भूमिका भी अहम है. कई बार हम सुंदरता के लिए पौधे कहीं भी रख देते हैं, लेकिन इसका गलत असर भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र में इस पर विशेष ध्यान दिया गया है कि पौधे कहां रखे जाएं और किस ज़मीन पर उगाए जाएं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
सबसे पहले यह जानना ज़रूरी है कि हर ज़मीन पौधे उगाने के लिए उपयुक्त नहीं होती. जिस स्थान की मिट्टी में पौधे उगते ही नहीं हैं, वहां पौधे लगाने से कोई लाभ नहीं होता. एक आसान तरीका है ज़मीन की जांच करने का उस जगह से मिट्टी का एक छोटा हिस्सा निकालिए और उसी गड्ढे में वापस डाल दीजिए, अगर मिट्टी का स्तर नीचे चला गया तो समझिए वह जगह कमजोर है, और अगर मिट्टी पहले से ऊपर हो गई है तो वह ज़मीन उपजाऊ मानी जाती है.
यह सिर्फ मिट्टी की बात नहीं है, पौधों की अपनी एक ऊर्जा होती है. कुछ पौधे बहुत सकारात्मक प्रभाव देते हैं, लेकिन अगर उन्हें गलत दिशा में रखा जाए तो ये वही पौधे नुकसान भी पहुँचा सकते हैं. इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि किस दिशा में कौन-से पौधे रखने चाहिए.
अगर आपके घर की एंट्रेंस उत्तर या पूर्व दिशा में है, तो आप वहां पौधे रख सकते हैं, ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं और पौधों को यहां रखना शुभ माना जाता है. इसके उलट अगर प्रवेश द्वार दक्षिण या पश्चिम दिशा में है, तो वहां पौधे रखने से बचना चाहिए. इन दिशाओं की प्रकृति थोड़ी कठोर मानी जाती है और यहां पौधे रखने से ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है.
इसके अलावा यह भी ध्यान दें कि हर पौधा हर जगह नहीं रखा जा सकता. जैसे तुलसी का पौधा सिर्फ उत्तर या पूर्व में ही अच्छा फल देता है. मनी प्लांट को घर के अंदर रखा जाता है, लेकिन अगर उसे पश्चिम दिशा में रखा गया तो इसके फायदे कम हो सकते हैं. बांस जैसे पौधे दक्षिण-पूर्व कोने में रखने से आर्थिक लाभ मिल सकता है.
याद रखें, पौधे सिर्फ हरियाली नहीं देते, ये आपके जीवन में स्थिरता, तरक्की और शांति भी ला सकते हैं, अगर इन्हें सही जगह पर रखा जाए. अगर आप अपने घर या ऑफिस में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो शुरुआत पौधों की सही दिशा से कीजिए. परिणाम आपको जल्द ही दिखने लगेंगे.

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर