सरकारी अस्पताल बना जंग का मैदान, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मरीज और परिजन से मारपीट
भोपाल: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीज और उसके परिजनों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें अस्पताल का स्टाफ एक महिला और उसके पति पर लात-घूसे बरसा रहे हैं. इसमें महिला का पति भी कर्मचारियों के साथ मारपीट करता दिख रहा है. हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है.
पत्नी का इलाज कराने पहुंचा था युवक
दरअसल, गुरुवार रात करीब 10 बजे एक युवक अपनी पत्नी को इलाज कराने के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर आया था, लेकिन इस बीच वहां मौजूद स्टाफ से कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि कुछ स्टाफ सदस्यों ने मिलकर मरीज और उसकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित महिला का कहना है कि "उन्होंने स्टाफ से ठीक से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें गालियां दी गईं और धकेला गया. घटना की जानकारी मिलते ही कुछ अन्य मरीज और उनके परिजन भी इकट्ठा हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की."
मेडिकल के डर से नहीं दर्ज कराई शिकायत
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि "हमीदिया अस्पताल में मरीज के परिजनों और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इसमें अस्पताल स्टाफ का आरोप है कि युवक अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल आया था, लेकिन वह शराब के नशे में था और लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था. वहीं इस मामले में अस्पताल स्टाफ के खिलाफ शिकायत करने संबंधित युवक भी थाने आया था. हालांकि जब उससे बोला गया कि अपना मेडिकल करवा लो, फिर शिकायत दर्ज करते हैं, लेकिन वह सुबह आने का बोलकर चला गया."
अस्पताल प्रबंधन ने साधी चुप्पी
जब इस घटना पर हमीदिया अस्पताल के प्रबंधन से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वे इस मामले में फिलहाल कोई बयान नहीं देंगे. वहीं इस मामले में पक्ष लेने के लिए हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी