जब कैमरे के सामने हीरो ने छुए Madhoo Shah के होंठ
नई दिल्ली। 90 दशक की खूबसूरत अदाकारा मधु शाह नो-किसिंग पॉलिसी में यकीन रखती हैं। उन्होंने जितनी भी फिल्में कीं, यह श्योरिटी रखी कि उसमें कोई किसिंग सीन न हो। यहां तक कि उन्होंने सिर्फ इंटीमेट सीन्स न करने के लिए कई फिल्मों को ठुकरा भी दिया।
मगर एक बार मधु शाह को बड़े पर्दे पर किसिंग सीन फिल्माना पड़ा जिसे वह हॉरिबल मानती हैं। उन्होंने बताया कि भले ही यह आज के किसिंग सीन जैसा नहीं था, लेकिन जब उन्होंने ऑन-स्क्रीन सीन के लिए इसकी शूटिंग की तो उन्हें कैसा अनुभव हुआ।
किसिंग सीन पर बोलीं मधु शाह
मधु शाह ने उस पल को याद करते हुए कहा, "यह उस तरह का किस नहीं था जैसा हम आजकल फिल्मों में देखते हैं। यह होंठों पर हल्का सा किस जैसा था लेकिन इससे मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे शूटिंग शुरू करने से पहले यह नहीं बताया गया था कि मुझे किस करना है। जब मुझे बताया गया, तो वे मुझे एक तरफ ले गए और हमने बातचीत की। उन्होंने मुझे समझाया कि यह क्यों जरूी था और इसलिए मैंने ऐसा किया। मगर यह सबसे भयानक और अविश्वसनीय चीज थी जो मुझे करनी पड़ी।"
दुनियादारी से अनजान थीं मधु शाह
मधु शाह ने आगे बताया, "किस का कोई उद्देश्य भी पूरा नहीं हुआ। मैंने निर्देशक से इस सीन को फिल्म में शामिल न करने के लिए बात भी नहीं की। मैंने इसे जाने दिया। सिर्फ उम्र के लिहाज से नहीं बल्कि मैं इसके लिए हर तरह से बहुत छोटी थी। आज 22 और 24 साल के नौजवान बहुत चतुर और खुले विचारों वाले हैं। 22 साल की उम्र में मैं बहुत भोली थी।"
मधु शाह ने याद किया कि कैसे दीपा मेहता की फायर मूवी में लेस्बियन का किरदार निभाने वालीं शबाना आजमी और नंदिता दास ने किसिंग सीन फिल्माया था। उन्होंने कहा कि वह उस वक्त यह सब करने में सक्षम नहीं थीं। उन्होंने कहा कि वह भी शबाना आजमी की तरह अपना बैरियर तोड़कर चैलेंजिंग रोल्स करना चाहती हैं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू