लाहौल-स्पीति में टेम्पो का बिगड़ा बैलेंस, खाई में गिरा दो पयर्टकों की मौत, कई घायल
देहरादून। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में घूमने आये दो पयर्टकों की एक हादसे में मौत हो गई, यह हादसा तब हुआ जब वह टेम्पो ट्रैवलर में सफर कर रहे थे। टेम्पो ट्रैवलर का अचानक बेलेंस बिगड़ा और वह खाई गिर गया। इस टेम्पो ट्रैवलर में 24 लोग सवार थे, लेकिन और सभी को सुरक्षित निकाल लिया है। कुछ लोग घायल हैं लेकिन दो लोगों की मौत गई है। हिमाचल प्रदेश में इस समय बारिश हो रही है और रोड भी फिसलनदार हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ग्राम्फू के निकट घटी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कुल 24 लोग सवार थे। दुर्घटना में अब तक एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मनाली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश के बाद सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान में मामूली गिरावट आई। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि 21 और 22 जून को भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर और अन्य स्थानों पर सामान्य से लेकर सामान्य के करीब रहा।

गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय