फिर एअर इंडिया का विमान लौटा वापस
नई दिल्ली। दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को ज्वालामुखी विस्फोट के कारण वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार यानी 18 जून 2025 को दिल्ली-बाली फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लाना पड़ा।
एयर इंडिया ने बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है। बयान में कहा, "18 जून को दिल्ली से बाली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2145 को गंतव्य बाली हवाई अड्डे के करीब ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण सुरक्षा के हित में दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई थी।"
यात्रा कैंसिल करने पर मिलेगा पूरा रिफंड
विमान कंपनी ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही बयान में कहा गया कि यात्रियों को कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड मिलेगा और वे अपनी यात्रा को रिशेड्यूल भी कर सकते हैं।
विमान कंपनी ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही बयान में कहा गया कि यात्रियों को कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड मिलेगा और वे अपनी यात्रा को रिशेड्यूल भी कर सकते हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम