भदोही में तेज धमाके के साथ उड़ी घर की छत
चौरी बाजार से सटे कोल्हण गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक एक मकान में तेज धमाका हो गया। धमाके के साथ मकान की एक कमरे की क्षत व दीवार ढह गई।
धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। संयोग अच्छा था कि कि उस समय बिजली कटी थी और मकान में रहने वाले लोग घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस घर से 18 वर्षीय ओवैस को पूछताछ के लिए साथ ले गई। स्थानीय लोग इसे पटाखा बनाने के दौरान हुई घटना बता रहे तो पुलिस सिलेंडर फटने की बात कह रही है।
रोटहा निवासी कालीन व्यवसायी खुर्शीद आलम का कोल्हण गांव में नट बस्ती में मकान और अहाता है। उसी मकान में पुरानी चौरी गांव निवासी लल्लू आतिशबाज अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान के अंदर पटाखा बनाने का कार्य किया जाता था। जबकि मकान में रहने वाले लोगों के अनुसार घर के अंदर छोटा सिलेंडर पर चाउमीन बनाते समय विस्फोट होने से यह घटना हुई।
घटना के बाद परिवार के लोग अपना सामान समेट कर वहां से भाग खड़े हुए। चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में फरवरी 2019 में भी इसी तरह की घटना हुई थी। उसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घर में रह रहे लाेग सिलेंडर फटने की बात कह रहे हैं।

अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा