पुलिस की गोली का निशाना बना बदमाश का पैर, गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी
ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस व अर्टिगा कार सवार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
पुलिस सेक्टर-148 से पुश्ता के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बदमाश को रुकने का इशारा किया। वहीं, पुलिस को देख आरोपित कार से उतरकर भागने लगा। इसके बाद खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपित की पहचान नई दिल्ली जामियानगर न्यू फ्रेंडस कॉलोनी के शाहिद के रूप में हुई है। आरोपित नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में गोकशी के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी है।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अर्टिगा कार, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा