आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर जगन्नाथ रथयात्रा: 27 जून को भगवान देंगे नगर भ्रमण पर दर्शन, उत्साह चरम पर
कवर्धा में सनातन धर्म की महान परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा इस वर्ष 27 जून को नगर में बड़े ही धार्मिक उत्साह, धूमधाम और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी।
यह यात्रा स्थानीय महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर कवर्धा से पूजन-अर्चन के पश्चात प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान के विराजमान होने तक संपन्न होगी। इस रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र जी और बहन सुभद्रा जी के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे, जिससे श्रद्धालु साक्षात दर्शन कर सकें।
यात्रा जगन्नाथ मंदिर से करपात्री पार्क चौक होते हुए माँ शीतला मंदिर, महावीर स्वामी चौक, श्री गुरुनानक गेट से होते हुए सिग्नल चौक, अंबेडकर चौक, राजमहल चौक से होते हुए देवांगन पारा मुकुंद माधव कश्यप के निवास पहुंचेंगे। आयोजन की तैयारियां मंदिर समिति द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है। मंदिर समिति के विकाश केशरी ने बताया कि यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकाली जाने वाली रथयात्रा का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस रथयात्रा में भाग लेता है उसे सौ यज्ञों के बराबर पुण्य फ ल की प्राप्ति होती है। यह पर्व ईश्वर और भक्त के बीच की दूरी को मिटाता है और सेवा, समर्पण व लोक एकता का संदेश देता है।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान