'फ्लाइंग स्नेक्स' का रहस्य: कैसे करते हैं हवा में ग्लाइड?
नई दिल्ली। सांपों को आमतौर पर धरती पर रेंगने वाले जीव के रूप में जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सांप उड़ भी सकते हैं? जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे सांप मौजूद हैं, जो हवा में लगभग 30 मीटक तक ग्लाइड कर सकते हैं। इन्हें "फ्लाइंग स्नेक" (Flying Snake) या "ग्लाइडिंग स्नेक" कहा जाता है। उनकी यही काबिलियत, उन्हें दूसरे सांपों से अलग बनाती है और सांपो के सामान्य बर्ताव से अलग होता है। आइए इन खास सांपों के बारे में और विस्तार से जानते हैं (How do Snakes Fly)।
क्या ये सांप सचमुच उड़ते हैं?
फ्लाइंग स्नेक असल में उड़ते नहीं हैं, बल्कि हवा में ग्लाइड करते हैं। ये एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए हवा में लंबी छलांग लगाते हैं, जिससे पेड़ से नीचे उतरने और दोबारा चढ़ने का समय बचता है। ये सांप क्रिसोपेलिया (Chrysopelea) प्रजाति से संबंधित हैं, जिन्हें "पैराडाइज ट्री स्नेक" भी कहा जाता है। ये दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशिया के जंगलों में पाए जाते हैं। ये सांप ऊंचे पेड़ों पर रहते हैं और कीड़ों, छिपकलियों व छोटे पक्षियों को खाकर जीवित रहते हैं।
ये सांप कैसे उड़ते हैं?
जब ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाना चाहते हैं, तो वे अपने शरीर को चपटा कर लेते हैं और हवा में छलांग लगा देते हैं। इस दौरान उनका शरीर पैराशूट की तरह काम करता है, जिससे वे धीरे-धीरे नीचे गिरते हुए भी आगे बढ़ जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इन सांपों की रीढ़ की हड्डी लचीली होती है, जिससे वे अपने शरीर को हवा में संतुलित रख पाते हैं। इनकी एक खासियत यह भी है कि ये हवा में भी अपने बॉडी मूवमेंट को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके कारण इन्हें ग्लाइड करने में और ज्यादा आसानी होती है।
फ्लाइंग स्नेक की मुख्य प्रजातियां
गोल्डन ट्री स्नेक- ये थाईलैंड, इंडोनेशिया और भारत के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं।
पैराडाइज ट्री स्नेक- य मलेशिया, सिंगापुर और फिलीपींस के जंगलों में मिलते हैं।
ट्विन-बार्ड ट्री स्नेक- यह छोटी प्रजाति है और मुख्य रूप से मलेशिया व सुमात्रा में पाई जाती हैं।
फ्लाइंग स्नेक कहां पाए जाते हैं?
ये सांप मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी एशिया के ट्रॉपिकल फॉरेस्ट में पाए जाते हैं, जैसे- भारत (पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर के जंगल),थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और सिंगापुर।
क्या फ्लाइंग स्नेक खतरनाक होते हैं?
ज्यादातर फ्लाइंग स्नेक जहरीले नहीं होते और इंसानों के लिए हानिकारक नहीं हैं। इनका जहर छोटे कीड़े और जानवरों के लिए खतरनाक होता है, लेकिन इंसानों को आमतौर पर इनसे कोई खतरा नहीं होता। हालांकि, अगर इन्हें पकड़ने की कोशिश की जाए, तो ये डरकर काट सकते हैं, लेकिन इनका जहर मनुष्यों के लिए घातक नहीं होता।

बंगाल में 9 बजे तक 18% मतदान, Suvendu Adhikari का बड़ा बयान
गेहूं उपार्जन लक्ष्य बढ़ाने की तैयारी, Mohan Yadav ने केंद्र से की बातचीत
आज का पंचांग