रोडवेज बस में आरएम को मिले आठ बिना टिकट यात्री
फर्रुखाबाद। सर्वाधिक कमाऊ माने जाने वाले दिल्ली व आगरा मार्ग की बसों में ड्यूटी के लिए चालक-परिचालकों के बीच बोली लगाई जाती है। इसीलिए वह मनमानी करते हैं और लगेज ढोने के साथ ही किराया वसूलकर यात्रियों की टिकट जारी नहीं करते।
बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा ने कायमगंज मार्ग पर छापा मारकर फर्रुखाबाद डिपो की बस रुकवा ली, इसमें आठ यात्री बिना टिकट पकड़े गए, जिससे चालक व परिचालक का निलंबन तय है। उन्हें तत्काल ड्यूटी से हटा दिया गया।
फर्रुखाबाद डिपो की बसों में यात्रियों से किराया वसूलकर टिकट न देने की सूचनाएं निगम के अधिकारियों को मिल रही थीं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा उमेश चंद्र आर्या ने कायमगंज मार्ग पर टेड़ीकोन के पास दिल्ली जा रही बस को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस दौड़ा दी।
कुछ दूरी पर ही क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस रुकवा ली। उन्होंने चेकिंग की तो बस में कुल 29 यात्री थे, जिनमें 21 यात्रियों की टिकट जारी की गई थी। आठ यात्री बिना टिकट थे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिल्ली जा रही दूसरी बस में यात्रियों को बैठा दिया और पकड़ी गई बस को वापस डिपो भेज दिया।
बस में परिचालक अरुण कुमार यादव व चालक राधारमण की ड्यूटी थी। दोनों को ड्यूटी से हटा दिया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि वह अवकाश हैं। डिपो का चार्ज बेवर डिपो के एआरएम के पास है।
बस में बिना टिकट यात्री मिलने की जानकारी उन्हें मिली है। वैसे तो परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होती है, लेकिन पता चला है कि चालक ने मौके पर बस नहीं रोकी थी। इस कारण रिपोर्ट मिलने पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर