नवरात्र पर अयोध्या को नई पहचान, डबल डेकर बसों की सौगात, परिवहन मंत्री ने पीएम मोदी को समर्पित की योजना”
अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा के प्रेक्षागृह में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर घोषणा की कि नवरात्र से अयोध्या में डबल डेकर बस सेवा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा से स्थानीय लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा। यह आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवारे के तहत हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लाइव सुनाया गया, जिसमें उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया। अभियान के तहत पांच महिलाओं को पोषण पोटली और पांच अन्य को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी कराई गई, जिससे सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व का संदेश दिया गया।
सेवा पखवारे के अंतर्गत अयोध्या समेत प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के श्रीराम अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर लगाए गए। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।
बस अड्डा होगा अपग्रेड
परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पास 14.5 हजार सरकारी बसों का बेड़ा है। योगी सरकार के निर्देश पर बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक बनाया जा रहा है। अयोध्या धाम का बस अड्डा भी इसी योजना में शामिल है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है।

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश