भागूटोला में घुमंतू पशुओं की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण की मिसाल
रायपुर : कबीरधाम जिले के भागूटोला ग्राम के निवासियों ने घुमंतू पशुओं की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल की है। ग्रामवासियों ने सामूहिक जिम्मेदारी की भावना से सड़कों और आसपास विचरण करने वाले पशुओं की देखभाल का दायित्व स्वयं उठाया है। इसके लिए गांव में बारी-बारी से आठ से दस व्यक्तियों का समूह प्रतिदिन इन पशुओं को चराने, खिलाने और उनकी देखरेख का कार्य करता है। वर्तमान में लगभग 300 से 350 घुमंतू पशुओं की नियमित सेवा की जा रही है।
देव पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने भागूटोला पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की तथा उनकी इस पहल की सराहना की। उन्होंने गौमाता को सुहई पहनाकर पूजा-अर्चना की और कहा कि यह पहल न केवल मानवीय संवेदनशीलता की परिचायक है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी और पशु संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।
ग्रामवासी पवन पटेल ने बताया कि तीन माह पूर्व ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया था कि घुमंतू पशुओं की सेवा और सुरक्षा का दायित्व वे स्वयं निभाएंगे। कलेक्टर वर्मा ने इसे अन्य गांवों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया और ग्रामवासियों की एकजुटता एवं सेवा भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम