शिक्षक ने शिक्षा व्यवस्था उजागर की, सोशल मीडिया पोस्ट पर तत्काल निलंबित
धमतरी: जिले के कुरूद ब्लॉक के ग्राम नारी में पदस्थ शिक्षक ढालूराम साहू को स्कूल की वास्तविक स्थिति उजागर करने के कारण तत्काल निलंबित कर दिया गया।
ग्राम नारी की सरकारी नई प्राथमिक शाला में बच्चों के पास किताबों की भारी कमी है। कक्षा चौथी में पढ़ रहे 21 बच्चों में 11 बालक और 10 बालिकाएँ हैं, लेकिन हिंदी विषय की एक भी नई किताब स्कूल को शिक्षा विभाग से नहीं मिली। केवल 8 पुरानी किताबें उपलब्ध हैं, जिनसे तीन-तीन बच्चे मिलकर पढ़ते हैं। कई बच्चे बिना किताब के घर लौट जाते हैं, और पढ़ाई के दौरान किताबों को लेकर झगड़े की स्थिति बन जाती है।
शिक्षक ढालूराम साहू ने स्कूल की इस गंभीर स्थिति को अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर साझा किया था। उन्होंने लिखा कि बच्चों की शिक्षा व्यवस्था ठप्प है और राज्योत्सव के जश्न के बीच शिक्षा की वास्तविकता नजरअंदाज की जा रही है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया।
शिक्षक ने अपने संदेश में यह भी कहा कि जहाँ खाने-पीने की सुविधाएँ हों, वहीं काम किया जा रहा है, लेकिन बच्चों को पर्याप्त किताबें नहीं मिल रही। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक बच्चों को पूरी किताबें नहीं मिलती, सहायक शिक्षक से लेकर कलेक्टर और शिक्षा मंत्री तक का वेतन रोकना चाहिए।

सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये