बालको परसाभाटा चौक पर मसीही समाज के लोगों ने किया चक्काजाम
कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत बालकों क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है हिंदूवादी संगठन के विरोध के कुछ घंटे के बाद मसीह समाज के लोगों ने बालको परसाभाटा में चक्का जाम कर दिया है। मसीह समाज के लोगों ने धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात रहे, दूसरी ओर मसीह समाज के लोग जमकर पुलिस प्रशासन के विरोध में भी नारे लगाए।
बालकों के न्यू शांति नगर क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन एवं मसीह समाज के लोग आमने-सामने हुए थे, जहां तनाव की स्थिति के बीच पुलिस ने मसीही समाज के लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला था। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मसीह समाज के लोगों ने परसाभांठा चौक पर चक्का जाम कर दिया।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता