सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ASI ने लाल किला किया सील, पर्यटक नहीं जा सकेंगे अंदर
नई दिल्ली: कार ब्लास्ट की घटना के बाद लाल किला मंगलवार से लेकर गुरुवार तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। पुलिस का मानना है कि लाल किले के पर्यटकों के लिए खुले रखने से लोगों की आवाजाही होगी और इससे घटनास्थल के सबूत प्रभावित हो सकते हैं। इस कारण कोतवाली थाना पुलिस के अनुरोध पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के दिल्ली सर्कल सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट की तरफ से इसे बंद रखने का आदेश मंगलवार को जारी किया गया।
लाल किला कल भी रहेगा बंद
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने लाल किला के करीब 200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल को सील कर दिया है। वहां ट्रैफिक के अलावा आम लोगों के जाने की मनाही आज भी जारी रही। विभिन्न जांच एजेंसी वहां से अपराध से जुड़े सैंपल आदि इकट्ठा कर रही है। हालातों को देखते हुए घटना के बाद सोमवार की रात को ही लाल किला तुरंत बंद करने की घोषणा होने की उम्मीद लगाई जा रही थी।
पुलिस के कहने पर ASI ने जारी किया आदेश
घटना की संवेदनशीलता और सुरक्षा कारणों से लाल किला को अगले दिन से पर्यटकों के लिए खोला नहीं जा सकता था। मगर ASI की तरफ से सोमवार रात तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया था। ASI के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार का निर्णय अपनी मर्जी से नहीं लिया जा सकता है। यह पुलिस जांच का मामला है। पुलिस की सलाह पर ही ऐसा कोई निर्णय लिया जाना था, जो लिया गया है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कोतवाली थाना पुलिस की तरफ से एक पत्र दिल्ली सर्कल के सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट के पास आया था।

एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
बीजेपी का 'मिशन यूथ': नई टीम में 50 से कम उम्र के चेहरों पर दांव, पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी को कमान
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सिर पर पानी की बाल्टी, जान जोखिम में डालकर सड़क पार
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'