ट्रैक पर काम कर रहे थे कर्मचारी, टेस्टिंग ट्रेन की चपेट में आने से 11 की मौत
बीजिंग। चीन के दक्षिणी इलाके युन्नान में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर तकनीकी टीम से टकराई टेस्टिंग ट्रेन में 11 की मौत हो गई। इस ट्रेन हादसे ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। एक नियमित तकनीकी जांच में यह टकराव रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हादसे में कई कर्मचारियों की ज़िंदगी दांव पर लग गई, जबकि विभाग घटना की तह तक जाने में जुट गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युन्नान प्रांत में गुरुवार तड़के जब भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही एक ट्रेन ने उन कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया, जो ट्रैक के मोड़ वाले हिस्से में कार्य कर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक पर काम कर रहे 11 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के अंदर एक घुमावदार सेक्शन पर रेलवे कर्मचारी उपकरणों की टेस्टिंग कर रहे थे। उसी दौरान भूकंप मापने वाले सेंसरों की जांच कर रही तेज रफ्तार टेस्टिंग ट्रेन ने कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। अब विभाग इस हादसे की जांच में जुट गया है।

प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं