VHP ने किया विरोध प्रदर्शन: महमूद मदनी के पुतले की हुई दुर्गति, जानें मौलाना ने ऐसा क्या कहा था?
भोपाल: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के विवादित बयान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे पर VHP कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका और उसे चप्पल-जूतों की माला पहनाई।
कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी विरोध का ऐलान
VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार महमूद मदनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, तो वे पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि मदनी का बयान हिंदू समाज के खिलाफ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
महमूद मदनी का विवादित बयान
मौलाना मदनी ने सुप्रीम कोर्ट और हालिया मामलों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उनका कहना था, “जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा। जुल्म के खिलाफ खड़ा होना एक अखलाक की जिम्मेदारी है। बाबरी मस्जिद, तलाक जैसे मामलों में अदालतों ने सही काम नहीं किया और कोर्ट सरकार के दबाव में काम कर रही है।”
VHP का आरोप
VHP ने कहा कि मदनी मुसलमानों को भड़काकर गृह युद्ध की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने सवाल उठाया कि महमूद मदनी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ‘जुल्म’ कहां हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट का विरोध क्यों किया जा रहा है।

लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान