CG मौसम अपडेट: 'दितवाह' तूफान का खतरा...जानें आपके शहर में कब होगी बारिश और क्या है तैयारी, घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी है.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, और सूरजपुर जिले में शीतलहर चलने की संभावना है.
अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि, फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. बीते दिनों को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ.
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘दितवाह’ असर
बता दें कि 28 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय रहा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ा, हालांकि इस सिस्टम का छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलने की संभावना है.

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल