सोने के दाम फिर बढ़े...आज ही जानें आपके शहर में कितना पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव!
भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं. दिसंबर की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है. शुक्रवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने दोपहर तक 24 कैरेट सोने का भाव 128592 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया. यह पिछले दिनों की तुलना में बढ़त का संकेत देता है. चांदी की कीमत हल्की गिरावट के साथ 178210 रुपये प्रति किलो पहुंची. चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए ये भाव पूरे सप्ताहांत के लिए मान्य रहेंगे.
दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत और अधिक रही और यह बढ़कर 132900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी दोनों की कीमतें बढ़ी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4223 डॉलर प्रति औंस और चांदी 58 डॉलर के करीब दिखाई दी.
आज का सोने चांदी का ताजा भाव
IBJA के अनुसार रेट प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना 128592 रुपये
- 23 कैरेट सोना 128077 रुपये
- 22 कैरेट सोना 117790 रुपये
- 18 कैरेट सोना 96444 रुपये
- 14 कैरेट सोना 75226 रुपये
चांदी 999 178210 रुपये प्रति किलो
ये दरें पूरे देश के औसत के आधार पर जारी की जाती हैं.
आपके शहर में कितना है गोल्ड रेट
भारत के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट इस प्रकार हैं:
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना | 18 कैरेट सोना |
| दिल्ली | 130090 | 119260 | 97610 |
| मुंबई | 129940 | 119110 | 97460 |
| कोलकाता | 129940 | 119110 | 97460 |
| चेन्नई | 130900 | 119990 | 100140 |
| पटना | 129990 | 119160 | 97510 |
| लखनऊ | 130090 | 119260 | 97610 |
| गुरुग्राम | 130090 | 119260 | 97610 |
| नोएडा | 130090 | 119260 | 97610 |
| जयपुर | 130090 | 119260 | 97610 |
| अहमदाबाद | 129990 | 119160 | 97510 |
| पुणे | 129940 | 119110 | 97460 |
| इंदौर | 129990 | 119160 | 97510 |
| चंडीगढ़ | 130090 | 119260 | 97610 |
| बैंगलोर | 129940 | 119110 | 97460 |
| भुवनेश्वर | 129940 | 119110 | 97460 |

‘मार दिया तो मार दिया’—बिहारी युवक की मौत पर मांझी का विवादित बयान
टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, शानदार प्रदर्शन
प्यार बना अपराध! नानी के गहने उड़ाकर खरीदी कार
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित