MP में 21 साल बाद फिर मिलेगी सरकारी बस सेवा, CM मोहन यादव ने दी जानकारी
भोपाल| मध्य प्रदेश की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में 21 साल के बाद एक बार फिर से सड़कों पर सरकारी बसें दौड़ेंगी. मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में CM डॉ. मोहन यादव ने यह ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 से सार्वजनिक बस परिवहन सेवा शुरू होगी |
21 साल बाद दौड़ेंगी ‘जनबस’
मध्य प्रदेश सरकार ने इन बसों को ‘जनबस’ नाम दिया है. 18 नवंबर को CM मोहन यादव की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक हुई थी. इस बैठक में 6 हजार से ज्यादा रूट को मंजूरी दी गई. अप्रैल से प्रदेश के 25 जिलों में बसों का संचालन होगा. साल 2027 तक सभी जिलों में बस दौड़ेगी |
7 चरणों में शुरू होगी बस सेवा
जानकारी के मुताबिक यह बस सेवा प्रदेश में 7 चरणों में शुरू होगी. पहले चरण में इंदौर और आसपास के 50 KM क्षेत्र में बसें दौड़ेंगी. इसके बाद दूसरे चरण में इंदौर संभाग के सभी जिलों तक बस सेवा का विस्तार होगा | वहीं, राजधानी भोपाल और उज्जैन शहर के 50 KM के दायरे में आने वाले सभी शहर व अंतर शहरी रूट पर बसें दौडे़ंगी |
- पहले चरण में इंदौर शहर के 50 KM के दायरे में आने वाले सभी रूट पर बस दौड़ेगी |
- दूसरे चरण में इंदौर संभाग के सभी जिलों के साथ-साथ उज्जैन और भोपाल शहर के 50 KM के दायरे में आने वाले शहरी और अंतर शहरी रूट
- तीसरे चरण में उज्जैन संभाग के सभी जिले
- चौथे चरण में सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में शुरुआत होगी |
- पांचवे चरण में भोपाल-नर्मदापुरम संभाग के सभी जिले |
- इसके बाद रीवा और शहडोल संभाग के जिले |
- सातवें चरण में ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों तक सेवा का विस्तार।

मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार