अर्ध नग्न होकर बड़े तालाब पर बने आर्च ब्रिज पर चढ़ गया युवक
तालाब में छलांग लगाने की दे रहा था धमकी, काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा
भोपाल। शहर के बड़े तालाब पर बने आर्च ब्रिज पर उस समय खासी अफरा-तफरी मच गई जब इस ब्रिज पर एक युवक अर्ध नग्न होकर करीब 50 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गया। वह ब्रिज से तालाब में छलांग लगाने की धमकी दे रहा था। खबर मिलते ही जहॉ पुलिस टीम मौके पर पहुंची वही नगर निगम कर्मियो को भी बुलाया गया। इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए पुलिस की निगम की टीम ने युवक को समझाइश देते हुए जैसै-तैसै सकुशल ब्रिज से नीचे उतारा, जिसके बाद वहॉ मौजूद पुलिस कर्मियो सहित भीड़ ने भी राहत की सांस ली। तलैया पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:15 बजे युवक ब्रिज पर चढ़ गया था। राहगिरो ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी थी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नगर निगम की टीम की मदद से युवक को समझाइश देकर नीचे उतार लिया। युवक मानसिक रुप से कमजोर था। वहीं नगर निगम के गोताराखोर शेख आसिफ ने बताया कि युवक तालाब में कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था, जिसे काफी समझाइश देते हुए नीचे उतारा है। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। वह अक्सर कमला पार्क के आसपास के इलाकों में भीख मांगता नजर आता है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा