सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत को मिलेगा पानी : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राणाखेड़ा में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कन्या-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आने वाले एक वर्ष में मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। इससे किसानों को बिजली की समस्या से भी राहत मिलेगी और सीधे चंबल नदी का पानी खेतों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि नदियों को आपस में जोड़ा जाए ताकि कोई भी क्षेत्र सूखा न रहे और प्राकृतिक बाढ़ पर भी नियंत्रण हो सके। देश में नदी जोड़ो परियोजना के तहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ भी सभी पात्र किसानों को मिल रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन देने का कार्य किया गया है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से लोध से भूखी बुजुर्ग व्हाया बर्डियाफंटा मार्ग का भूमिपूजन एवं 6 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से लच्छाखेड़ी से ईशाकपुरा बांसखेड़ी फंटा पहुंच मार्ग (व्हाया रठाना) का लोकार्पण किया। उन्होंने 91 लाख 13 हजार रुपये की लागत से रूपावली से भटाना मार्ग का लोकार्पण किया गया। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पालड़ी का भी लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम कमालपुरा, बिलात्री एवं राणाखेड़ा में आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत बिलात्री में मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने नागरिकों से आव्हान किया कि सभी स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। गांवों की जिम्मेदारी लें, साफ-सफाई पर ध्यान दें और बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो चुके हैं। स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत