नए साल के पहले दिन दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब, हनुमान मंदिर में 2 KM लंबी लाइन
नए साल की शुरुआत पर दिल्ली में आस्था और भक्ति का खास नजारा देखने को मिल रहा है. 1 जनवरी की सुबह-सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान और देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ बाहर से आए लोग भी नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं |
मंदिरों के परिसर में सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर संचालकों ने भी खास इंतजाम किए हुए है. ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो |
कड़ाके की ठंड में मंदिर परिसर में लगी लंबी लाइन
कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. मंदिर के दोनों ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है. श्रद्धालु सुबह 4 से 4:30 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के चेहरे पर श्रद्धा और विश्वास साफ दिखाई दे रहा था. कोई गुलाब का फूल लेकर आया था तो कोई बजरंगबली के लिए अपनी डायरी में लिखी मन्नतें लेकर. एक छोटे बच्चे ने बताया कि वह हनुमान जी से आशीर्वाद में खिलौने मांगने आया है |
जय बजरंग बली के जयकारों से गूंजा परिसर
इसके अलावा यमुना जी मरघट स्थित हनुमान मंदिर में भी हर साल की तरह इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. मंदिर परिसर में सुबह से ही जय बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे. भीड़ इतनी थी कि मंदिर परिसर के बाहर सड़क पर श्रद्धालुओं की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी |
नए साल पर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए मंदिर
वहीं करोल बाग स्थित झंडेवालान देवी मंदिर नए साल पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले मंदिरों में शामिल रहा. 31 दिसंबर की रात से ही यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. मंगला आरती के समय पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के खास इंतजाम किए गए हैं |
श्रद्धालुओं का कहना है कि नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन से करने से पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. प्रशासन की ओर से भी मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की गई है |

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म