रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का अवैध मकान ध्वस्त
CG News: राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला है. 7 दिन पहले आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए मेयर मीनल चौबे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था.
9 साल की बच्ची से किया था रेप
बता दें कि अब्दुल अंसारी 9 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
कैसे हुआ खुलासा?
12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी. चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था.

मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भारत की ऐतिहासिक छलांग: एडवांस परमाणु रिएक्टर की बड़ी उपलब्धि, पीएम मोदी ने दी बधाई
अमेरिका ने ईरान की मदद करने वाले देशों और कंपनियों पर 50% टैरिफ लागू किया
उदय प्रताप सिंह ने किसानों को उचित मूल्य देने की प्रतिबद्धता जताई
मोहन यादव का जबलपुर दौरा: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ