लखमा के जमानत पर गृहमंत्री का बयान, कहा-उन्हें बनाया गया बलि का बकरा, बैज ने भी किया पलटवार
रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को शीर्ष अदालत में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा को अंतरिम जमानत देने का आदेश पारित किया है। वहीं उनकी जमानत को लेकर राजनीति गरमाई हुई है।
कवासी लखमा की जमानत को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत पर जमानत न्यायालय ने दिया है इसका सम्मान करते हैं, लेकिन कहना चाहता हूं लीकर स्कैम छत्तीसगढ़ में हुआ और कांग्रेस सरकार के समय कई घोटाले सामने आए हैं। उन सभी मामलों पर तथ्यों के आधार पर जांच अभी भी जारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कवासी लखमा को षडयंत्रपूर्वक बलि का बकरा बनाया गया।
वहीं उनके इस बयान के बाद अब पीसीस दीपक बैज ने कहा कि, यदि लखमा को बलि का बकरा बताया जा रहा है और वह निर्दोष हैं, तो भाजपा को स्वीकार करना चाहिए कि उसने निर्दोष को जेल भेजा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा शासन वाली एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की गई। लोकतंत्र में इसका कोई स्थान नहीं है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे