दिल्ली में मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, नेपाल-बांग्लादेश भेजे जा रहे थे फोन
दिल्ली |सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से मोबाइल चोरी का नेपाल और बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह के एक नाबालिग सहित दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों नाबालिग और अभिषेक कुमार के पास से 34 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल का सौदा करने के लिए वह बिचौलियों के सम्पर्क में थे। इसके अलावा 12 फोन पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीइआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए। पुलिस ने सभी 46 फोन उनके मालिकों को सौंप दिए हैं।पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सरोजनी नगर थाना पुलिस को 27 जनवरी की शाम सरोजिनी नगर मार्केट से एक फोन चोरी होने की शिकायत मिली। एसएचओ अतुल त्यागी की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसआई अनूप कुमार और हेडकांस्टेबल राजेन्द्र ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जिसमें दो संदिग्ध मार्केट में घुमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की पहचान की और मार्केट से ही 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। नाबालिग ने लंबी पूछताछ के बाद मोबाइल चोरी में अपनी संलिप्तता मान ली। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह सभी चोरी के मोबाइल अभिषेक को दे देता है। पुलिस ने अभिषेक कुमार को पकड़ने के लिए पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में उनके किराए के घर पर छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 34 मोबाइल और 23 मोबाइल कवर बरामद हुए।
नेपाल और बांग्लादेश में चलाए जाते हैं मोबाइल
आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का रहने वाला है। वह ऐसे कई लोगों के सम्पर्क में था जो भारत से मोबाइल लेकर नेपाल और बांग्लादेश में बेचते हैं। वह यहां से चोरी के सभी मोबाइल उन्हीं के जरिए भारत से बाहर भेज देता था। जिसके एवज में उसे अच्छा पैसा मिल जाता था। अभिषेक ने बताया कि फोन के बाहर जाने से पकड़ने जाने का खतरा भी कम रहता था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष