नोएडा के छिजारसी गांव में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग
नोएडा| के छिजारसी गांव स्थित एक तीन मंजिला मकान में बुधवार दोपहर छोटा गैस सिलेंडर फट गया। इससे कमरे में आग लग गई और पूरे मकान में धुआं भर गया। इस दौरान 12 लोग छत पर फंस गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। छत से सभी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छिजारसी गांव में गली नंबर छह में सुभाष शर्मा का तीन मंजिला मकान है। इसमें कई कमरे बने हुए हैं और इनमें किरायेदार रहते हैं। भूतल पर बने कमरे रहने वाला एक युवक अपने काम पर कंपनी चला गया था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक उसके कमरे में तेज धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा। इसके बाद आग देखकर कुछ लोग बाहर निकल गए और कुछ लोग छत पर चले गए। धमाके के बाद आग लगने से पूरे मकान में धुआं भर गया। सूचना पर दमकलकर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग को बुझा दिया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
आग बुझाने के दो घंटे बाद शुरू की बिजली की सप्लाई
मकान में आग लगने के बाद वहां रहने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद मकान की बिजली काटी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की प्राथमिक की जांच में यह बात सामने आई है कि गैस लीक होने के बाद बिजली के किसी उपकरण के संपर्क में आने से आग लगी थी। आग बुझाने के दो घंटे बाद बिजली चालू की गई। आग लगने के बाद इसकी सूचना कमरे में रहने वाले किरायेदार को दी गई। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गया।
पहले भी हुई हैं घटनाएं
शहर में पिछले कुछ महीनों में आग लगने की कई घटनाएं हुई है जिसमें कुछ लोग भी फंसे थे। पिछले साल सेक्टर962 में पीजी में आग लगने की घटना हुई थी। इसमें कुछ लड़कियों पीजी की छत पर फंस गई थी। इनमें कई ने कूद कर जान बचाई थी। इसी तरह फेज-2 क्षेत्र में भी एक बिल्डिंग में आग लग गई थी और कई लोग छत पर फंस गए थे। हालांकि इन घटनाओं में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
पाकिस्तान पर बढ़ा वित्तीय दबाव, यूएई ने 3 अरब डॉलर की तत्काल वापसी की मांग की
दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में, नए एक्सप्रेसवे पर फर्राटा सफर
कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों से मचा हड़कंप
प्यार के रिश्ते की दर्दनाक परिणति, 24 साल की विवाहिता की परिवार ने ली जान
छत्तीसगढ़ में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें तेज, शांति वार्ता फिर शुरू होने के संकेत