दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान
नई दिल्ली|पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से हेम शंकर की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।तिलक नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल हेम शंकर को नजदीकी दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि घटना के संबंध में एक चश्मदीद गवाह भी मौजूद है, जिसने कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने की पुष्टि की है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक की पहचान नजफगढ़ निवासी मोहित कुमार के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित कुमार दिल्ली नगर निगम में एक ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है।

कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार