कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खास पलों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों हेलीकॉप्टर का सफर कर रहे हैं। फैंस ने दोनों को खुश देखकर कमेंट किए हैं।
वायरल वीडियो में क्या है?
जैकी भगनानी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह हेलीकॉप्टर पर अगली सीट पर बैठे हैं। ऐसा लगता है कि वह हेलीकॉप्टर उड़ा रहे हैं।। वह कैमरा घुमा कर दिखाते हैं, तो बाहर पहाड़ दिखते हैं। जैकी जब पीछे की तरफ कैमरा घुमाते हैं, तो उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह बैठी नजर आती हैं। वह कैमरे को देखकर मुस्कुराती हैं और रिएक्ट करती हैं। वीडियो शेयर करते हुए जैकी भगनानी ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
फैंस ने किए कमेंट
इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है 'कैप्टन भगनानी, इस पक्षी को उड़ाने में कैसा लग रहा है?' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सबसे प्यारे कपल।' एक और यूजर ने लिखा है 'असली जीवन तो आप लोग जी रहे हो, बाकी सब दिखावा है।'
रकुल और जैकी का रिश्ता
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कभी एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों कोविड लॉकडाउन के समय नजदीक आए। इसके बाद कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से मिलते रहे। धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। 2021 में कपल मे अपने रिश्ते को फैंस के सामने उजागर किया। इसके ठीक तीन साल बाद दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की।

आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह