गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मानस भवन गुना में आयोजित संभाग स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी एवं कृषक कार्यशाला में शामिल हुए।उन्होंने संभाग के विभिन्न जिलों से आए कृषकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद कर खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गुलाब की यह कहानी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती के समन्वय से किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गुलाब की खेती से एक एकड़ में सालाना लगभग 14 लाख रुपये तक की आय संभव है, जो पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक है। यह मॉडल अन्य किसानों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक उत्पाद न केवल स्वाद और गुणवत्ता में बेहतर होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ‘किंग ऑफ रोज’ का पुरस्कार अनिमेष श्रीवास्तव को उनकी ‘रिवाइवल’ किस्म के लिए प्रदान किया। गोपाल अग्रवाल को उनकी ‘टॉप सीक्रेट’ किस्म के लिए ‘क्वीन ऑफ रोज’ का पुरस्कार दिया गया। गुलाब की ये उन्नत एवं आकर्षक किस्में प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, उपसंचालक उद्यानिकी केपीएस किरार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।
एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को जन आंदोलन बनाकर हर बेटी को सुरक्षा कवच से जोड़ें
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य जागरूकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा प्रमुख कैंसर है। इससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में 14–15 वर्ष की बालिकाएं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहचान पत्र के साथ एक दिन में लगने वाली यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने समाज से अपील की कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाकर हर बेटी को सुरक्षा कवच से जोड़ें।

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें शुरू
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
बस्तर नक्सल मुक्त, सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान