Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
सरगुजा। से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में बतौली स्थित दो दुकानों में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात चोर ने शटर का ताला तोड़ कर एक लाख नगदी और कपड़ा दुकान से नए कपड़े चोरी कर लिया. चोरी की जानकारी सुबह सात बजे दुकान संचालक को तब लगी जब वह दुकान को खोलने पहुंचा।
भाजपा नेता के बेटे के फर्म सहित दो दुकानों में चोरी
मंगलवार की सुबह जय माता दी कृषि बीज दुकान संचालक संतोष कुमार गुप्ता जब दुकान खोलने आए, तब देखा कि दुकान के शटर का ताला तोड़ा हुआ है. शटर उठाकर जब अंदर आये तब देखा कि दराज का लॉक तोड़ा हुआ है, उसमें रखे लगभग सत्तर हजार रुपये गायब था. काउंटर के पास दराज में रखे कागजात भी फेंक दिया गया था. तत्काल बतौली पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस वाले दुकान के आसपास सुराग के लिए जब खोजबीन करने गए तब 50 मीटर की दूरी पर कुंआ के पास दो बैग फेंके हुए मिले. दोनों बैग में कागज और चेक बुक था, जिसमे विनय कुमार गुप्ता का नाम दर्ज था. विनय कुमार गुप्ता भाजपा नेता हरि गुप्ता के पुत्र हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
चेक बुक देखकर यह पता चला कि योगेश क्लॉथ स्टोर्स में भी चोरी हुआ है. इसकी जानकारी संतोष कुमार गुप्ता ने हरी गुप्ता को दी. जानकारी देने पर हरि गुप्ता ने देखा कि उसके दुकान का भी ताला तोड़कर चोर अंदर आया है. चोर ने योगेश क्लॉथ में भी दराज तोड़कर लगभग तीस हजार रुपये चोरी कर लिया है. दराज में रखे कागज को फेंक दिया और दो बैग में रखे चेकबुक और कागज लेकर चला गया था. चोर ने दुकान से नए कपड़े भी चुराए. बतौली पुलिस जांच कर रही है।

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी