भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत के जहाजरानी महानिदेशालय ने समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। महानिदेशालय ने कहा है कि वह फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य, ओमान की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में तेजी से बदलती सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।एडवाइजरी में जहाज संचालकों, प्रबंधन कंपनियों और कप्तानों को उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ऑपरेटरों से कहा गया है कि वे हर यात्रा से पहले मार्ग-विशेष जोखिम आकलन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित प्राधिकरण को दें।महानिदेशालय ने यह भी बताया कि अब तक चार ऐसी घटनाओं की सूचना मिली है, जिनमें भारतीय नाविक प्रभावित हुए हैं। ये सभी घटनाएं विदेशी ध्वज वाले जहाजों पर हुईं। इन घटनाओं में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल हुआ है। डीजी शिपिंग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और समुद्री सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है।

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी