क्या बाबर आज़म और फखर ज़मान टी20 विश्वकप के दौरान थे अनफिट?
पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद सामने आया है, जिसने टीम मैनेजमेंट और मेडिकल सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम और फखर जमां को टी20 विश्व कप के लिए उस समय चुना गया था, जब वे पूरी तरह फिट नहीं थे। इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।
जांच की मांग तेज
मामले ने तूल तब पकड़ा जब आकिब जावेद ने खुलकर इस पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।' वहीं, पीसीबी मेडिकल पैनल से जुड़े विशेषज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने भी खिलाड़ियों की फिटनेस क्लियरेंस प्रक्रिया पर चिंता जताई है।
चोट की गंभीरता छुपी?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विश्व कप के बाद जब बाबर आजम की दोबारा जांच हुई, तो उनकी चोट पहले के अनुमान से ज्यादा गंभीर पाई गई। यही वजह रही कि उन्होंने नेशनल टी20 कप से दूरी बना ली।दूसरी ओर, फखर जमां भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे, जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल और गहरे हो गए हैं।
फिजियो की भूमिका कटघरे में
इस पूरे विवाद में टीम के फिजियो क्लिफ डीकन की भूमिका पर भी अंगुलियां उठ रही हैं। चयन समिति का कहना है, 'हमने केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जिन्हें फिजियो से फिटनेस क्लीयरेंस मिला था।'हालांकि, क्लिफ डीकन पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वह कई बार मामूली चोट वाले खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देते रहे हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब इस मामले की जांच करने जा रहा है। अगर यह साबित होता है कि अनफिट खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, बाबर आजम नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं और 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

एमपी में भर्ती का बड़ा मौका: 10 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 3000+ पदों पर भर्ती
कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का ऑनलाइन ब्योरा होगा उपलब्ध
गुरुग्राम से बुलंदशहर-अलीगढ़ तक मनोज का अपहरण
US-Iran Ceasefire: कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी
ट्रंप की चेतावनी के बाद अलर्ट: ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी
एमपी में मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज गर्मी का कहर
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा सेंध मामले में सरबजीत को गिरफ्तार किया गया
महायुद्ध में सीजफायर: ईरान की 10 शर्तें सामने, क्या अमेरिका मानेगा ये बड़ी डील?