भारतीय क्रिकेट टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा
भारतीय पुरुष टीम इस साल जून में आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान टीम आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज का कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर दिया है। इससे पहले भारत 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड का दौरा कर चुका है। यानी आठ साल में कुल तीन बार टीम आयरलैंड दौरे पर गई है।
बेलफास्ट में खेले जाएंगे मुकाबले
सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में होंगे। बीसीसीआई ने बताया कि 2007 के बाद पहली बार होगा जब भारत बेलफास्ट में मुकाबले खेलेगा। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 26 जून और दूसरा टी20 28 जून 2026 को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम
तारीख मैच स्थान
26 जून पहला टी20 बेलफास्ट
28 जून दूसरा टी20 बेलफास्ट
अफगानिस्तान-इंग्लैंड से भी खेलनी है सीरीज
इससे पहले आयरलैंड हाई परफोर्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि की थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने भी आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। यह दौरान एक से 19 जुलाई तक होगा।
वेस्ट ने कहा था, टी20 विश्व कप 2028 का क्वालिफिकेशन पक्का है, इसलिए पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तान का पद छोड़ने का फैसला लिया है। इससे नए कप्तान को अपनी शैली और नीति के तहत चलने का मौका मिलेगा जिसकी शुरुआत जून में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से होगी।

उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर