नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
पटना:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। यह तो संवैधानिक प्रक्रिया है। उनका त्यागपत्र एमएलसी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वह फफक कर रोते दिखे।
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री से दबाव में इस्तीफा दिलवाया है। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंप दिया है। बता दें मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ एनडीए के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिन के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है।
मां के लिए नितिन नवीन की भावुक पोस्ट
इस्तीफे के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोडक़र चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं, जिन्होंने मां को खोया हो।

होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी
उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत
जबलपुर-बैतूल से सीधे इंदौर जाने के लिए नया फोरलेन बायपास मंजूर
विदेश का सोना और 3 करोड़ कैश नक्सलियों के पास कैसे पहुंचा? जांच शुरू