मलयालम निर्देशक Ranjith गिरफ्तार, यौन शोषण के आरोप
मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन शोषण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को कोच्चि की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने मंगलवार शाम को इडुक्की जिले से रंजीत को हिरासत में लिया। उन्हें पहले थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, फिर कोच्चि पुलिस को सौंप दिया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें आज बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
एक महिला अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक रंजीत ने उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की। शिकायत के अनुसार, शूटिंग के समय रंजीत ने अभिनेत्री को कारवां में बुलाया। वहां उन्होंने उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की।
पहले भी लग चुके हैं आरोप
इससे पहले भी रंजीत पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। 2024 में एक बंगाली अभिनेत्री ने शिकायत की थी कि साल 2009 में फिल्म 'पलेरी माणिक्यम' की शूटिंग के दौरान रंजीत ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। केरल हाई कोर्ट ने रंजीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही जस्टिस के. हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद भी रंजीत पर आरोप लगे थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
एयरोस्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट