मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित मिनीमाता भवन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 10 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। योजना के अनुसार प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी स्थापना के लिए वधू के बैंक खाते में निर्धारित सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही नवदम्पत्तियों को पौधे भेंट कर उनके सुखद और हरित वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी सहायक योजना है। इससे बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है और परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकुन अन्नु अघरिया, शांति भारते, पवन यादव, रजनी सत्तू साहू, राजेश्वर पाटले, महेश्वर टंडन, पार्षद चंद्रशेखर मिर्चन्य सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
दिल्ली में मानसून तैयारी, ट्रैफिक जाम और जलभराव से मिलेगी राहत
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे? 3 रुपये बढ़ोतरी से ऑयल कंपनियां नाखुश
शराब सप्लायर की पुलिस के साथ चेज़, वीडियो हुआ वायरल
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते