फातिमा सना शेख ने की कास्टिंग काउच पर खुलकर बात, कहा....
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने दंगल से इंडस्ट्री में कदम रखा था. दंगल में गीता का किरदार निभाकर फातिमा छा गई थीं. मगर इंडस्ट्री में कदम रखना फातिमा के लिए आसान नहीं था. उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद फातिमा के हाथ से दो फिल्में निकल गई थीं. फातिमा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा था. कास्टिंग काउच को लेकर फातिमा ने खुलकर बात की है.
फातिमा सना शेख ने दिए इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कास्टिंग काउच के गेम में वो कैसे फंसी थीं.
फातिमा ने बताया कि एक बार साउथ में कोई कास्टिंग चल रही थी. मुझे बोला गया आप अपनी प्रोफाइल भेज दीजिए. मैंने भेज दिया. उन्होंने कहा- तुम कुछ भी करने को तैयार हो तो मैंने उसे रिप्लाई किया मैं बहुत हार्ड वर्क कर रही हूं और रोल के लिए जो भी जरुरत होगी मैं करुंगी. वो बार-बार ये बोल रहा था.
फातिमा ने आगे कहा- एक बार हैदराबाद में बहुत छोटे से प्रोड्यूसर्स थे. हमे लगता था साउथ के जाओगे, वहां बड़े हो जाओगे तो बॉलीवुड में चांस मिलेगा. वहां पर हम किसी कमरे में थे, वहां प्रोड्यूसर्स थे वो बहुत ओपनी बोलते थे कि आपको यहां पर लोगों से मिलना होगा. कुछ लोगों के साथ हुए हैं, हम बचे रहे हैं.
बचपन में आमिर के साथ काम कर चुकी हैं फातिमा
फातिमा सना शेख ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है. उन्होंने चाची 420, इश्क में काम किया था. फातिमा इश्क फिल्म में काजोल की गोद में बैठी नजर आई हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें आमिर का इश्क का मरा-मरा वाला सीन याद है.

राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
एयरोस्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहल