महाकुंभ के लिए लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलेंगी 10 मेमू ट्रेनें
लखनऊ। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल लखनऊ और प्रयागराज के बीच 10 मेमू ट्रेन का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का संचालन 10 जनवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। मेमू ट्रेनों में कम किराए में श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के मुताबिक मेमू ट्रेनों का संचालन दो से तीन सप्ताह पहले से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे कि इन ट्रेनों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके। इन ट्रेनों को नियमित भी चलाया जाएगा।स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी और स्टेशनों पर स्टापेज का प्लान तैयार कर लिया गया है। लखनऊ से प्रयागराज के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। महाकुंभ में स्नान पौष पूर्णिमा से 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस दौरान छह शाही स्नान होंगे। 10 मेमू के रेक के साथ 25 नेशनल रेक (आईसीएफ) की मांग की है। इसके जरिये महाकुंभ के दौरान मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन