गांजा बेचतेे आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने गांजा बेचने वाले को पकडऩे में सफलता पाई है। जहां आरोपी के पास से गांजा बरामद कर जप्त किया गया।सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जांजी पेट्रोल पम्प के पीछे तालाब के पास अवैध मादक पदार्थ रखे हुए है और बेचने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी द्वारा टीम गठीत कर तत्काल रेड कार्रवाई किया गया, जहां आरोपी मोनू शिकारी पिता रंगलाल शिकारी उम्र 29 साल निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से एक मटमैला थैला के अंदर रखा हुआ दो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 20,000 रूपये को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, प्र आर परमेष्वर सिंह, कौशल प्रसाद, आरक्षक प्रकश जगत, शरद साहू, राजेंद्र साहू, लक्ष्मण चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर