दिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर की मौत
नई दिल्ली । दिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर की तीव्र हृदय विफलता से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दिल में खून का थक्का पाया गया जिसके कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है। शंकर 1998 में जिम्बाब्वे से लाया गया था। उसकी साथी की मृत्यु के बाद वह अकेला हो गया था। चिड़ियाघर प्रशासन सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्क है और अन्य जानवरों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। शंकर की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान ,संस्थान (आइवीआरआइ), बरेली की टीम, स्वास्थ्य परामर्श समिति और पर्यावरण मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। आइवीआरआइ बरेली में वन्यजीव विभाग के नोडल इंचार्ज अभिजीत पावड़े ने कहा कि शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकी हाथी के दिल में खून का थक्का जम गया था।

IPL के बीच Sahiba Bali विवादों में, वीडियो वायरल
Donald Trump के बयान से बाजार में हलचल, MCX पर चांदी फिसली
Madhya Pradesh में कांग्रेस का टैलेंट हंट, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर बनने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह
युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर