हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सभी जिला, ब्लॉक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) यूनिटों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने यह कदम लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन को देखते हुए उठाया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की सभी यूनिटों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के इस निर्णय का उद्देश्य हिमाचल में कांग्रेस संगठन में नई जान फूंकना है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संगठन में गुटबाजी और अंदरूनी मतभेदों की बातें लगातार सामने आ रहीं थीं, जो पार्टी की एकता और चुनावी रणनीति पर असर डाल रही थीं। इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि हिमाचल कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य प्रतिभा सिंह को पुनर्गठन में प्रमुख भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। प्रतिभा सिंह, जो कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं, को 2022 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए नेतृत्व को स्थापित करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। कांग्रेस का यह कदम राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई